झारखंड सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया नाम के संगठन पर बैन का ऐलान किया है। लॉ डिपार्टमेंट से सहमति के बाद पीएफआई को प्रतिबंधित किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह संगठन झारखंड के पाकुड़ और साहिबगंज जिले में सक्रिय था। यह जिले बांग्लादेश की सीमा से सटे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक यहां राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की शिकायत मिलती है। सरकार का मानना है कि यह संगठन आईएसआईएस से प्रभावित है।
गृह विभाग ने अपने प्रस्ताव में कहा कि पीएफआई के सदस्य
आईएसआईएस से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि कई सदस्य सीरिया जैसे देशों में भी काम कर रहे हैं। अपने प्रस्ताव में उन्होंने कहा कि यह संगठन प्रदेश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रही है।
प्रदेश सरकार को डर था कि अगर इस संगठन पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो झारखंड पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता। आरोप लगे हैं कि यह संगठन गौ रक्षा और बच्चा चोर के नाम पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे थे। कहा जाता है कि संगठन ने 300 से ज्यादा हथियारबंद लोगों के साथ सड़कों पर प्रदर्शन किया था।
यह संगठन झारखंड के अलावा कर्नाटक में भी कार्यरत है। इस पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह स्थिति अभी कर्नाटक में नहीं आई है।