फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में भी फंसी भाजपा, आजसू के बाद सहयोगी लोजपा ने भी छोड़ा साथ

Tue, 12 Nov 2019 12:31 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
Narendra Modi, Ramvilas Paswan, Chirag - फोटो : PTI
विज्ञापन

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने घोषणा की है कि वह झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी। लोजपा के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी ने गठबंधन से जिन सीटों की मांग की थी, उनमें से अधिकांश सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में उनकी पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी। 

विज्ञापन



पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी की राज्य इकाई ने निर्णय लिया है कि हम राज्य की 50 सीटों पर अकेले ही चुनवा लड़ेंगे। साथ ही उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार को जारी कर दी जाएगी। 

पासवान ने स्पष्ट किया कि लोजपा इस बार 'टोकन के रूप में दी जाने वाली सीटों' को स्वीकार नहीं करने वाली है। उन्होंने कहा कि हमने गठबंधन के तहत छह सीटों की मांग की थी पर इन सभी सीटों के बारे में रविवार को भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। गौरतलब है कि भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 52 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
विज्ञापन


लोजपा भाजपा के साथ गठबंधन की इच्छुक थी लेकिन भाजपा ने ऐसी दिलचस्पी ही जाहिर नहीं दिखाई। भाजपा नेताओं का मानना है कि क्षेत्रीय दल के पास राज्य में मतदाताओं को देने के लिए कुछ खास नहीं है। भाजपा और लोजपा बिहार में गठबंधन सहयोगी हैं। बिहार में भाजपा की एक अन्य सहयोगी जद(यू) ने भी झारखंड चुनाव में अकेले उतरने का एलान किया है।

इससे पहले भाजपा की सहयोगी आजसू ने बिना भाजपा से बात किए 12 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया। इनमें तीन सीटों पर भाजपा ने भी उम्मीदवारों की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें