फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड चुनाव: आज रात हो सकती है 33 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा

Sun, 10 Nov 2019 11:34 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
रघुबर दास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरे दमखम से जुट गई है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री रघुबर दास लगातार चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ प्रत्याशियों के नाम को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, भाजपा आज देर रात  33 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है। दिल्ली में जारी मैराथन बैठकों के दौर के बाद भाजपा ने तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर लिया है। शनिवार देर रात भाजपा मुख्यालय में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 33 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

इस बैठक में ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के साथ गठबंधन के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। बैठक में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री रघुबर दास दिल्ली पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, थावरचंद गहलौत, शिवराज सिंह चौहान, जुएल उरांव, शाहनवाज हुसैन, विजया रहाटकर के अलावा मुख्यमंत्री रघुवर दास, ओमप्रकाश माथुर और धर्मपाल सिंह शामिल होंगे। वहीं संसदीय बोर्ड की बैठक में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, बीएल संतोष, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, थावर चंद गहलोत और शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें