फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Polls: योगी का सोरेन सरकार पर वार- झारखंड में जनता के लिए दी गई रकम की जो लूट हुई, उसका हिसाब होगा

Mon, 18 Nov 2024 02:34 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

योगी ने साहिबगंज के राजमहल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 23 नवंबर को चुनाव के नतीजों के बाद इन घुसपैठियों को झारखंड से भगा दिया जाएगा और झामुमो के नेतृत्व में गठबंधन के नेताओं ने लोगों के लिए दी गई रकम की जो लूट की है, उसके लिए जिम्मेदारी तय होगी। 
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्व सरमा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को झारखंड की हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा। योगी ने कहा कि इस सरकार के अंतर्गत राज्य के कई इलाके रोहिंग्याओं और बांग्लादेशी घुसपैठियों की अवैध गतिविधियों के केंद्र बन गए हैं। 
विज्ञापन


योगी ने साहिबगंज के राजमहल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 23 नवंबर को चुनाव के नतीजों के बाद इन घुसपैठियों को झारखंड से भगा दिया जाएगा और झामुमो के नेतृत्व में गठबंधन के नेताओं ने लोगों के लिए दी गई रकम की जो लूट की है, उसके लिए जिम्मेदारी तय होगी। 

उन्होंने कहा, "राजमहल और साहिबगंज जैसे क्षेत्र अब बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं के लिए अवैध गतिविधियों का केंद्र बन गए हैं। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन, जो कि उनके रहनुमा बने हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। झारखंड में एनडीए की सरकार बनते ही घुसपैठियों को निकाल दिया जाएगा।"
विज्ञापन


रैली के दौरान आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की कि वह ऐसे नेताओं से सावधान रहें, जो समाज को जाति के आधार पर बांटने की बातें करते हैं। योगी ने उन्हें देश और समाज का दुश्मन करार दिया। यूपी सीएम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने फलते-फूलते झारखंड का सपना देखा था। लेकिन झामुमो-कांग्रेस और राजद के गठबंधन ने उनके सपने की अनदेखी की।

योगी ने आगे कहा, "झारखंड में समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों के बावजूद गरीबी है। उन्होंने वादा किया कि एनडीए सरकार के तहत कम से कम डेढ़ लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

भारत के विभाजन का जिक्र करते हुए यूपी सीएम ने कहा, ‘‘जब हिंदू विभाजित थे, तब उन्हें अयोध्या, काशी और मथुरा में गुलामी और अपमान का सामना करना पड़ा था। अब यह समय है- एक रहेंगे, सेफ रहेंगे, न बंटेंगे, न कटेंगे।’’

उन्होंने कहा कि रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि झारखंड में एनडीए दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की तरह केवल डबल इंजन वाली सरकार ही झारखंड में घुसपैठ, गोहत्या और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार जैसे मुद्दों का समाधान कर सकती है।’’

विज्ञापन

क्या बोले हिमंत बिस्व सरमा?

दूसरी तरफ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी झारखंड की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य के यह चुनाव गरीबों, युवाओं, महिलाओं और हिंदू गौरव के लिए हैं। उन्होंने झामुमो सरकार पर कथित तौर पर 2019 के चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगाया।

सरमा ने हजारीबाग के मांडू में रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी के बारे में बात करने में व्यस्त हैं, जबकि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन कहती हैं- एक ही नारा हेमंत दोबारा। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आखिर राज्य के युवाओं, महिलाओं और गरीबों के बारे में कौन बात करेगा। इस बार कोई हेमंत दोबारा नहीं, बल्कि गरीब दोबारा, युवा दोबारा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें