फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगी झारखंड सरकार

Thu, 18 Mar 2021 07:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच झारखंड सरकार ने मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला किया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को सभी जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह एक अभियान चलाएं जिसमें इस बात की पड़ताल की जाए कि कौन मास्क नहीं पहन रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार झारखंड में इस समय कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 599 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा राज्य में कोरोना से संक्रमित हुए एक लाख 19 हजार 160 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। राज्य में अभी तक कोरोना के चलते कुल 1094 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण के 90 नए मामले सामने आए हैं।

पूरे देश की बात करें तो गुरुवार की सुबह तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 35,871 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 172 लोगों की इस जानलेवा महामारी के चलते मौत हुई। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश में कोरोना की बिगड़ती स्थिति को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें