झारखंड के दुमका जिले के चिहुंटिया गांव में भीड़ ने एक चोर को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। भीड़े द्वारा चोर को रंगो हाथों पकड़ा गया था। जिसके बाद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से चोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए चार चोर गए थे। जिसमें से तीन मौके से भागने में सफल हुए। लेकिन एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाला चोर एक मोस्ट वांटेड अपराधी था। वह हाजरा गिरोह का सदस्य था।
मृतक का नाम भोला हाजरा है। जो आपराधिक मामलों को लेकर कई बार जेल जा चुका था। भोला पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और साथ ही चार ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है।