फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: कैलुडीह में ई-रिक्शा का बैटरी चोरी करने के मामले में दो पक्षों के बीच झड़प, इलाके में धारा 144 लागू

Sat, 01 Jul 2023 01:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

हिंसा में कई लोग घायल हो गए हैं। स्थिति को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इलाके में शांति बनाए रकने के लिए धारा 144 लागू की गई है।
विज्ञापन
हिंसा को शांत करने के लिए इलाके में धारा 144 लागू - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के कटरास थाना क्षेत्र के कैलुडीह में खड़े ई-रिक्शा का बैटरी चोरी करने के मामले में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ऊपर ईंट-पत्थर भी फेंके। धनवाद के एसएसपी ने स्थिति के शांतिपूर्ण और नियंत्रण में होने की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इस हिंसा में कई लोग घायल हो गए हैं। स्थिति को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इलाके में शांति बनाए रकने के लिए धारा 144 लागू की गई है। पुलिस ने इस हिंसा के मामले में अबतक दोनों पक्षों से 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें