फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पहले खंभे से बांधा फिर पीट-पीटकर की हत्या, चोर को चोरी करना पड़ा महंगा

Sun, 09 Apr 2023 03:06 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनिमेष नैथानी ने पीटीआई को बताया कि लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया, वहीं उसके बाकी के साथी भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रांची में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 25 वर्षीय युवक एक घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश कर रहा था। तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और खंबे से बांध दिया। खंबे से बंधकर युवक की बहुत पिटाई की गई, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह घटना चान्हो पुलिस थाने के महुआटोली गांव की है। जहां शुक्रवार को लोगों ने युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान वाजिद अंसारी के नाम से की गई है। पुलिस ने बताया कि वह शुक्रवार को कुछ अन्य लोगों के साथ एक घर में चोरी करने के लिए घुसा। घर के साथ एक दुकान भी जुड़ी हुई है। उन्हें देख घर के लोगों में चीख पुकार मच गई, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनिमेष नैथानी ने पीटीआई को बताया कि अंसारी को लोगों ने पकड़ लिया, वहीं उसके बाकी के साथी भागने में कामयाब रहे। लोगों ने अंसारी को पकड़ कर बिजली के खंबे से बांध दिया और बुरी तरह से उसकी पिटाई करने लगे। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बचाने में जुटी। युवक को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती किया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। घटना के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें