फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: जंगल से माओवादियों द्वारा लगाए गए 14 आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों को हैंड ग्रेनेड भी मिला

Sun, 20 Jul 2025 07:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि टोकलो थाना क्षेत्र (पश्चिमी सिंहभूम) और कुचाई थाना क्षेत्र (सरायकेला-खरसावां) की सीमा पर जंगल में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री लगाई गई है, ताकि चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को बाधित किया जा सके।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : AI Meta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों की सीमा पर स्थित जंगल से सुरक्षा बलों ने रविवार को माओवादियों द्वारा लगाए गए 14 आईईडी बरामद किए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि टोकलो थाना क्षेत्र (पश्चिमी सिंहभूम) और कुचाई थाना क्षेत्र (सरायकेला-खरसावां) की सीमा पर जंगल में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री लगाई गई है, ताकि चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को बाधित किया जा सके।

विज्ञापन


पढे़ं: : छह पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में दो माओवादियों की फांसी पर बंटा फैसला, जानें किसकी क्या राय?

उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और दोनों जिलों की सशस्त्र पुलिस बलों की संयुक्त टीम बनाई गई। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल से 14 आईईडी बरामद किए, जिनका वजन दो-दो किलोग्राम था। इसके अलावा सुरक्षाबलों को एक देशी हैंड ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट पाउडर और एक स्टील कंटेनर भी मिला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके पर ही बम निरोधक दस्ते द्वारा सभी विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें