फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा का पहला सत्र शुरू, नए सदस्यों ने ली शपथ

Mon, 06 Jan 2020 05:34 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
winter session of jharkhand assembly - फोटो : social media
विज्ञापन

झारखंड की पांचवीं विधानसभा का तीन दिवसीय पहला सत्र आज शुरू हुआ जिसमें नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। पहले दिन कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष स्टीफेन मरांडी ने 81 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री समेत कुल 78 सदस्यों को शपथ दिलाई।

विज्ञापन


मरांडी ने एक-एक कर सदन में उपस्थित 78 सदस्यों को शपथ दिलाई, जिनमें भाजपा के तीन सदस्यों ने संस्कृत में शपथ ली। मरांडी ने सबसे पहले मुख्यमंत्री व सदन के नेता हेमंत सोरेन को शपथ दिलाई। इसके बाद कांग्रेस के रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम व राजद के सत्यानंद भोक्ता को शपथ दिलाई गई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र से शपथ ग्रहण की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को लिखित तौर पर सूचित किया कि वह अपनी जीती गई दूसरी सीट दुमका को छोड़ रहे हैं। हेमंत सोरेन ने 2014 और 2019 का विधानसभा चुनाव बरहेट और दुमका दोनों सीटों से लड़ा था, जहां वह 2014 में दुमका सीट पर भाजपा की लुईस मरांडी से पराजित हो गए थे, वहीं बरहेट से दोनों बार उन्होंने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


शपथग्रहण के बाद अब सात जनवरी को नए विधानसभाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा, जिसके लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। राज्य विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन सात जनवरी को नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा, जिसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसी दिन वित्त वर्ष 2019-2020 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें