बिहार और झारखंड में लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड विकास मोरचा और जदयू के बीच गठबंधन को लेकर सहमति बन गई है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेवीएम अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बीच इस गठबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है। बैठक के बाद बाबूलाल मरांडी ने बताया है कि जेवीएम और जदयू बिहार और झारखंड में मिल कर काम करेंगे।
गठबंधन के मसले पर मरांडी ने कहा कि हम लोग एक प्रयास कर रहे हैं कि गैर कांग्रेस और गैर भाजपा दलों के बीच आपस में सहमति बने। बिहार और झारखंड के लोग एक-दूसरे को जानते-समझते हैं। इसलिए दोनों दलों ने ये फैसला लिया है।