फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: जगरनाथ की पत्नी आज लेंगी मंत्री पद की शपथ, गढ़वा में पीएलएफआई के दो सदस्य गिरफ्तार

Mon, 03 Jul 2023 05:44 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा

सार

झारखंड के दिवंगत शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी महतो सोमवार को हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री के तौर पर शपथ लेंगी।
विज्ञापन
जगरनाथ महतो - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के दिवंगत शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी महतो सोमवार को हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा  के एक नेता ने इसकी जानकारी दी। जगरनाथ के निधन के बाद से सोरेन सरकार की कैबिनेट में मंत्री का एक पद रिक्त है। महतो के पास स्कूल शिक्षा के अलावा साक्षरता एवं आबकारी विभाग था। बेबी देवी के बाद में प्रदेश के डुमरी विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव पार्टी के टिकट पर लड़ने की संभावना हैं। 

विज्ञापन


गढ़वा में पीएलएफआई के दो सदस्य गिरफ्तार
झारखंड के गढ़वा में पुलिस ने भौवराहा जंगल से पीएलएफआई के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक उग्रवादी भाग निकला। तीनों सिंजो के भौवराहा जंगल में छुपे हुए थे। इनके पास से दो देसी राइफल, कट्टा, पिट्ठू बैग, पीएलएफआई का पर्चा और वर्दी सहित दैनिक उपयोग के समान बरामद किए गए हैं। फरार उग्रवादी की पहचान कमलेश यादव के रूप में की गई है, जिसकी तलाश में छापा मार रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें