फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान सहित कई लोगों ने किया योगाभ्यास, PM का लाइव संबोधन भी देखा

Sat, 21 Jun 2025 07:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार ‘स्वस्थ और समृद्ध झारखंड’ का सपना देख रही है। इस दिशा में योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन
योगा करते स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों, स्वास्थ्यकर्मियों और आम लोगों की बड़ी भागीदारी देखी गई।

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में राज्य सरकार द्वारा योग दिवस को राजकीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, रांची विधायक व पूर्व मंत्री सीपी सिंह, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन झारखंड सरकार के आयुष विभाग द्वारा किया गया था। योग प्रशिक्षक डॉ. अर्चना कुमारी ने प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। इस दौरान बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और योग सत्र का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

स्वस्थ झारखंड का सपना योग से होगा साकार: डॉ. इरफान अंसारी

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार ‘स्वस्थ और समृद्ध झारखंड’ का सपना देख रही है। इस दिशा में योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। मंच से उन्होंने भाजपा विधायक सीपी सिंह को भी रोजाना योग करने की सलाह दी।

बाबा रामदेव और पीएम मोदी ने दी योग को नई पहचान: सीपी सिंह
विधायक सीपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, लेकिन इसे जन-जन तक पहुंचाने का श्रेय योगगुरु बाबा रामदेव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि आज योग ट्रेन, बस, ऑफिस और घर तक में लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि योग से न केवल शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि यह तनावमुक्त जीवन जीने में भी मदद करता है। "योग भगाए रोग" और "हेल्थ इज वेल्थ" जैसे कथनों को उद्धृत करते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

विज्ञापन


पढ़ें:  मैथिली भाषा को नियोजन नीति में शामिल करने की मांग, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को सौंपा गया ज्ञापन

बारिश में भी नहीं डिगा उत्साह
कार्यक्रम के दौरान मौसम ने थोड़ी बाधा जरूर डाली। जैसे ही योगाभ्यास शुरू हुआ, हल्की बारिश होने लगी, लेकिन प्रतिभागियों का उत्साह बरकरार रहा। स्वास्थ्य मंत्री, विधायक, अधिकारी और आम नागरिक बारिश में भी डटे रहे। योग प्रशिक्षक डॉ. अर्चना कुमारी ने बताया कि तेज बारिश के कारण सभी आसनों का अभ्यास संभव नहीं हो सका, इसलिए सीमित आसनों के साथ सत्र समाप्त किया गया।

योग से होता है तन-मन स्वस्थ
कार्यक्रम में शामिल कुछ महिलाओं ने कहा कि नियमित योग करने से तन-मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और मोटापा भी नियंत्रित रहता है। आज की व्यस्त जीवनशैली में जहां समय की कमी है, वहां योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का उपाय है बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें