फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने की तीन की हत्या, भीड़ ने ली जान 

Sun, 29 Jul 2018 07:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड के गुमला जिले में मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति ने नाबालिग और नवजात समेत तीन लोगों की हत्या कर दी और दो लोगों को घायल कर दिया। इससे गुस्साएं ग्रामीण ने उसकी पीट-पीटकर जान ले ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान छोटू मुंडा के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से बीमार है।

विज्ञापन


उसने 45 वर्षीय महिला भंडाइन मुंडाइन, उसके तीन साल के बेटे बिपिन और एक माह की बेटी बिबियानी की बिना किसी वजह के हत्या कर दी। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने विक्षप्ति छोटू को घटनास्थल पर भी दबोच लिया और पीट-पीट कर मार डाला।

पालकोट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज सुदामा चौधरी ने बताया कि मृतक आरोपी ने पीड़िता महिला के पति कृष्णा मुंडा और ग्रामीण सुखदेव मुंडा को घायल कर दिया। इन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें