फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पुलिस की बदसलूकी, रोड से हटाने के लिए शख्स को बेरहमी से पीटा

Thu, 15 Feb 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड में शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है। व्यक्ति को बीच रोड पर बेरहमी से पीटने का आरोप पुलिस प्रशासन पर लगा है। घटना जमशेदपुर के जुबली पार्क की है, जहां पीड़ित बीच रोड पर बैठा था।

विज्ञापन


पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली तो अवर पुलिस निरीक्षक ए प्रसाद मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस को उसे सड़क से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आरोप यह भी है कि पुलिस ने शख्स की बेरहमी से पिटाई कर दी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रसाद ने कहा, व्यक्ति आने-जाने वाली गाड़ियों पर पत्थर फेंक रहा था। मैंने उसे डंडे से नहीं मारा, बस उसे साइड करने की कोशिश में जबरदस्ती करनी पड़ी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें