फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Pooja Singhal case: रांची में छह स्थानों पर ईडी का छापा, बिहार भी पहुंची घोटाले की आंच

Tue, 24 May 2022 01:34 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को मनरेगा फंड के कथित गबन और अन्य वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
आईएएस पूजा सिंघल - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निलंबित आइएएस पूजा सिंघल के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में जांच कर रही ईडी की टीम ने आज झारखंड की राजधानी रांची में छह जगह छापेमारी की है। इतना ही नहीं अब इस घोटाले की आंच बिहार भी पहुंच गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ईडी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में भी छापेमारी की है। ताजा जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने रांची स्थित बिल्डर अनिल झा और विशाल चौधरी के परिसरों मे छापेमारी की है जो कि शीर्ष नौकरशाहों के करीबी संबंधी हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत की जा रही है। 44 वर्षीय सिंघल को ईडी ने इस महीने की शुरुआत में झारखंड के खूंटी जिले में मनरेगा फंड के कथित गबन और अन्य वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


सोमवार को साहेबगंज के जिला खनन अधिकारी से हुई थी पूछताछ
बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को ईडी की टीम ने साहेबगंज के जिला खनन अधिकारी विभूति कुमार से रांची स्थित अपने अंचल कार्यालय में पूछताछ की थी। ईडी की टीम ने विभूति कुमार को कई बार समन भेजा था लेकिन ईडी के समन को वे नकारते रहे और मीडिया में यह बयान दे रहे थे कि उनसे किसी भी तरह की पूछताछ होने संबंधित कोई समन नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें