फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : पीएम मोदी ने रखी विकास परियोजनाओं की आधारशिला, शहीदों को किया नमन

Sun, 17 Feb 2019 04:02 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
PM Narendra Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड के हजारीबाग में मेडिकल कॉलेज भवन का उद्घाटन करने पहुंचे। उन्होंने यहां पुलवामा हमले में शहीद हुए गुमला के जवान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह गौरवान्वित हैं कि इस विकट समय में शहीदों के बच्चे बहादुरी से स्थिति का सामना कर रहे हैं।  पीएम ने कहा कि मैं इस धरती के सपूत शहीद विजय सोरेन को एक बार फिर श्रद्धांजलि अर्पित कता हूं। गुमला में मौजूद उनके परिवारों केा हृदय से नमन करता हूं। उनके बच्चे बड़े बहादुरी से इस समय का सामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के दुमका और पलामू में भी मेडिकल कालेज भवनों का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने हजारीबाग में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को उनके घरों की चाबियां सौंपीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारीबाग में कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें