फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के जवानों ने मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली को दिया अपना खून

Sun, 17 Feb 2019 03:25 PM IST
अजय सिंह भाषा, जमशेदपुर
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम जिले में 14 फरवरी को मुठभेड़ में घायल हुई एक महिला नक्सली की जान बचाने के लिए सीआरपीएफ के तीन जवानों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी समूह के स्वघोषित उप-मंडलीय कमांडर कांडे होन्हागा के नेतृत्व में करीब 24 माओवादी किसी ‘‘साजिश’’ को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए हैं।

इसके बाद, सीआरपीएफ के 174 जवानों और जिला पुलिस के 60 कर्मियों की एक टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान) मनीष रमन की अगुवाई में जिले के मुफ्फसिल और गोइलकेरा पुलिस थाना क्षेत्रों के बीच पड़ने वाले घटनास्थल की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन


झा ने बताया कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षाकर्मियों ने दोनों तरफ से जंगल को घेर लिया लेकिन माओवादियों ने उन पर गोलीबारी जारी रखी, जिसकी वजह से सुरक्षाबलों को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इसके बाद नक्सली भाग गए। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने खून से लथपथ एक महिला को देखा।

उन्होंने बताया कि महिला नक्सली के बाएं पैर में गोली लगी थी। उसे सोनुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया गया। बाद में महिला को बेहतर इलाज के लिए एम जी एम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रमन ने कहा कि एएसआई पंकज शर्मा, हेड कांस्टेबल बिचित्र कुमार स्वैन और कांस्टेबल बीरबहादुर यादव ने उसका जीवन बचाने के लिए रक्तदान किया। तलाशी अभियान के दौरान, सुरक्षाकर्मियों ने जंगल में एक नक्सल शिविर को ध्वस्त कर दिया और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री नष्ट कर दी।  पुलिस ने 57 राउंड कारतूस भी जब्त किए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें