फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पत्नी की फरमाइश के लिए पति कर बैठा गलत काम

Wed, 28 Aug 2013 01:16 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के रांची की यह खबर सुनकर आपको शायद कोई कहानी या फिल्म याद आ जाए। जिस तरह किस्से कहानियों में पति-पत्नियों की फरमाइशें पूरी करने के लिए सारी जद्दो-जहद करता है वैसे ही रांची के अमिताभ सेन अपनी पत्नी की फरमाइशों की खातिर ठग बन गया।
विज्ञापन


कॉलेजों में एडमिशन कराने के नाम पर ठगी करने वाला अमिताभ सेन गुप्ता कुछ साल पहले जमशेदपुर के महिला कॉलेज में क्लर्क था। रांची के मेसरा पुलिस को पूछताछ के क्रम में अमिताभ ने बताया कि उसकी पत्नी पैसों के लिए हमेशा उसे ताना मारती थी।

इस वजह से अमिताभ ने लोगों के साथ ठगी करनी की सोची। धीरे-धीरे उसका लालच बढ़ता गया। इसके बाद वह दूसरे शहरों में जाकर छात्रों को अपना निशाना बनाने लगा।

इधर, मेसरा पुलिस नीरज झा की तलाशी में छापामारी कर रही है। वह लालपुर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि अमिताभ ने बताया कि नीरज ठगी का आधा पैसा रखता है।
विज्ञापन


उसी के संपर्क से लोग आते थे। पुलिस को नीरज के बारे में कुछ सुराग मिले हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद कुछ और खुलासा होगा।

इस मामले में मेसरा प्रबंधन से कई युवकों ने शिकायत की थी कि कोटा के तहत कॉलेज में एडमिशन लिया जा रहा है। प्रबंधन ने इसकी शिकायत मेसरा पुलिस से कर दी।

पुलिस ने युवकों को बुलाकर पूछताछ की, तो पता चला कि उनके मेल पर किसी मनीष के नाम से मेल आते हैं। मेल में अकाउंट नंबर भी दिया जाता था, जिसमें पैसा डालने की बात होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें