फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी मंत्री ने बताया कैसे चाटुकारिता से मिला उन्हें ये पद

Tue, 27 Aug 2013 04:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के एक कांग्रेस नेता ने बड़े बेबाक तरीके से बताया कि मंत्री कैसे बना जा सकता है।
विज्ञापन


झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री योग्रेंद्र साहू ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि मंत्री बनने के लिए उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस नेता अहमद पटेल तक के चक्कर काटे।

इतना ही नहीं उन्हें मंत्री बनने के लिए जूता सिलने से लेकर दुर्गा पाठ तक करना पड़ा।

राज्य सरकार में हाल ही में कृषि मंत्री बने योगेंद्र साहू ने ये बातें पार्टी कार्यकर्ताओं से एक कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने खुद को मिले विभाग पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन


साहू ने कहा कि उनका नाम मंत्री बनाने वालों की सूची में नहीं था लेकिन उन्होंने 15 दिन काफी दौड़भाग की और वह मंत्री बने। मंत्री बनने के लिए लाख जतन करने पड़ते हैं ऐसे में केवल एक विभाग मिलने से क्या होगा।

कांग्रेस नेता ने बताया कि उन्होंने सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी तक के चक्कर काटे। वह विस्तार से नहीं बता सकते कि उन्होंने क्या-क्या किया। जूता सीने से लेकर चंडी पाठ तक करना पड़ता है राजनीति में।

उन्होंने कहा 'मैं एक किसान का बेटा हूं, लगता है इसलिए हमें कृषि मंत्री का पद दे दिया गया।' साहू ने कहा कि उन्हें अभी दो-तीन पदों पर और कब्जा करना है और वह इसका प्रयास कर रहे हैं। वह बैठे रहकर भीख मांगने वालों में से नहीं हैं और वे लूटना व छीनना जानते हैं।
विज्ञापन


साहू पहले भी इस तरह के विवादास्पद बयान दे चुके हैं। साल 2010 में वह एक फुटेज में नजर आए थे जिसमें वह राज्य सभा के लिए रिश्वत लेने की अपनी इच्छा जाहिर कर रहे थे। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई है। सरकार में कांग्रेस के हिस्से पांच मंत्रीपद आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें