फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह से 60 श्रमिक शुक्रवार को विमान से झारखंड लौटना प्रारंभ करेंगे : सोरेन

Fri, 29 May 2020 03:21 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन की वजह से लेह में फंसे राज्य के 60 श्रमिक शुक्रवार से झारखंड लौट रहे हैं।

विज्ञापन

सोरेन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘हम अपने प्रवासी कामगारों की सुरक्षित घर वापसी के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसी क्रम में लेह में फंसे साठ श्रमिकों को वापस लाने की व्यवस्था सरकार ने कर ली है जो आज से राज्य में विभिन्न विमानों से लौटना प्रारंभ कर देंगे।’’


सोरेन ने कहा, ‘‘इस कार्य में सहयोग के लिए लद्दाख प्रशासन, स्पाइस जेट, इंडिगो और सीमा सड़क संगठन की पूरी टीम को धन्यवाद।’’ गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने 21 मई को केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर लेह में फंसे राज्य के श्रमिकों को विमान से वापस लाने की अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें