फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: हजारीबाग में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की जांच से सनसनी

Tue, 20 Jan 2026 10:56 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

NIA Raid : झारखंड के हजारीबाग जिले में एनआईए ने एक शख्स के घर पर बड़े स्तर पर छापेमारी की। दो से तीन गाड़ियों में पहुंची टीम और 200 से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया।
विज्ञापन
हजारीबाग में NIA का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग जिले में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शख्स के आवास पर अचानक दो से तीन गाड़ियों में पहुंची पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की टीम ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। शुरुआती जानकारी जुटाने पर पता चला कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की है, जो एक आतंकी संगठन से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में यहां पहुंची है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, यह छापा हजारीबाग में सक्रिय आतंकी नेटवर्क, उसके संपर्कों और संभावित टेरर फंडिंग मॉड्यूल की जांच का हिस्सा है। कार्रवाई की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 200 से अधिक सुरक्षाकर्मी मौके पर तैनात रहे और पूरे क्षेत्र को घेरकर पेलावल इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया।

यह इलाका इससे पहले भी सुर्खियों में रह चुका है, क्योंकि यहां से ISIS से जुड़े संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसी को संदेह है कि इस शख्स का संबंध देशभर में आतंकी संगठनों के लिए भर्ती और लॉजिस्टिकल सपोर्ट मुहैया कराने वाले नेटवर्क से हो सकता है। फिलहाल NIA ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। टीम उनके घर से लैपटॉप, मोबाइल और कई अहम दस्तावेज जब्त कर रही है, ताकि टेरर फंडिंग के पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा सकें। हालांकि, यह कार्रवाई किस विशेष मामले से जुड़ी है, इस बारे में अभी तक एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आरोपी के बारे में भी एनआई ने कुछ औपचारिक जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें