फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची: खुले में शौच करते पकड़े गए तो बिना कपड़ों के जाना होगा घर

Mon, 25 Sep 2017 12:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
खुले में शौच - फोटो : AFP
विज्ञापन
रांची में रविवार को म्युनिसिपल कारपोरेशन की कार्रवाई ने कई लोगों को अचरज में डाल दिया। दरअसल, रांची म्युनिसिपल कारपोरेशन (आरएमसी) ने जिन भी लोगों को खुले में शौंच करते पकड़ा उनकी लुंगी ले ली। उसके बाद लोगों को कपड़े तभी वापस मिले, जब लोगों ने कसम खाई की वह कभी खुले में शौच नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


रांची म्युनिसिपल कारपोरेशन ने इस कैपेन को 'हल्ला बोल, लुंगी खोल अभियान' नाम दिया है। यह अभियान शहर में सफाई बनाए रखने और लोगों को खुले में शौच करने से रोकने के लिए चलाया गया है। इसके लिए कारपोरेशन ने 30 सितंबर तक का टारगेट तय किया है। 

पढ़ें: ...तो इस तरह से माओवादियों की चंगुल से बच निकली 13 साल की मासूम

कारपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि बहुत से लोगों को शपथ दिला के छोड़ दिया गया, वहीं लगभग 20 लोगों के ऊपर 100 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। आरएमसी सिटी मैनेजर शशि प्रकाश ने बताया कि लोगों को इस बात का एहसास कराना बहुत जरूरी है कि खुले में शौंच करना कितनी शर्मनाक होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को सीख देने के लिए उन्हें दूर ले जाकर छोड़ दिया गया

उन्होंने बताया कि जिन लोगों के घर में शौचालय है और उन्हें खुले में शौच करते पाया गया है। हमने उन्हें शपथ दिलाई की आगे से वह अपने शौचालय का ही इस्तेमाल करेंगे। प्रकाश ने आरएमसी के अभियान का बचाव करते हुए कहा कि लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के चलते शौचालय बनवाने के लिए पैसे मिल रहे हैं। 

वहीं कई लोगों के घर में पहले से ही शौचालय है, लेकिन वह इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं। जिसके बाद हमने यह तय किया कि लोगों को इसका एहसास दिलाना होगा। उन्होंने बताया कि लोगों को सीख देने के लिए उनकी पानी को बतले ले ली गई। वहीं कई लोगों को दूर ले जाकर छोड़ दिया गया और घर तक चलकर जाने को कहा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें