फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार के आरोपी को पंचायत ने जुर्माना लगाकर छोड़ा

Sat, 09 Aug 2014 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल की बच्ची के साथ रेप हुआ लेकिन पंचायत ने मात्र जुर्माना लगाकर आरोपी को छोड़ दिया। मामला झारखंड के गुमला का है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक गुरदरी थाना क्षेत्र के अकरी गांव में एक बच्ची के साथ उससे चचेरे चाचा ने बलात्कार किया। ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई और आरोपी की पिटाई कर उस पर जुर्माना लगा दिया।

प्रभात खबर के मुताबिक पुलिस ने ऐसे किसी भी मामले की जानकारी से इंकार किया है। अखबार में छपी खबर के मुताबिक आरोपी चाचा बच्ची को स्नान कराने के लिए ले गया था।
विज्ञापन


घटना के बाद शुक्रवार पंचायत बुलाई गई जिसमें पीड़ित परिवार से पंचायत में ही मामला सुलझाने को कहा गया और थाने ना जाने की हिदायत दी। पंचायत में आरोपी की पिटाई की गयी और उस पर जुर्माना लगा कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


अखबार के मुताबिक गुरदरी थाने में फिलहाल तक कोई मामला नहीं आया है। बिशुनपुर थाना प्रभारी मनीलाल राणा ने बताया कि," किसी ने घटना की सूचना तक नहीं दी है। मामला अगर थाने में आता हे, तो पुलिस दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें