झारखंड के लातेहार में एक रेल हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि रविवार को गोमो-बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लग गई। महुआमिलन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही ट्रेन के इलेक्ट्रिक इंजन में आग लग गई। महुआमिलन रेलवे स्टेशन लातेहार जिला हेडक्वाटर से 45 किलोमीटर की दुरी पर है।
हालांकि, इसमें किसी यात्री के हताहत होने की कोई खबर नहीं है जबकि ट्रेन के चालक और उपचालक दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं, रेलवे अधिकारियों का शक है कि आग लगने की वजह शार्ट शर्किट हो सकती है।