फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति के आधार वोट दें लोग: रामदेव

Tue, 09 Apr 2013 01:43 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरू बाबा रामदेव का कहना है कि वह झारखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान स्थायी सरकार के लिए प्रयास करेंगे। उनके अनुसार झारखंड में भ्रष्टाचार और अन्य समस्याओं के लिए अस्थायी सरकार ही जिम्मेदार है।
विज्ञापन


साथ ही रामदेव ने झारखंड की जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग इस बार व्यक्ति को आधार बना कर ही मतदान करें, क्योंकि झारखंड में राजनीतिक दलों ने लोगों को निराश कर दिया है।

रामदेव सोमवार को चेंबर भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि वह लोकसभा चुनाव में इंदर सिंह नामधारी के समर्थन में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि इंदर सिंह नामधारी झारखंड में छत्रा से निर्दलीय सांसद हैं। साथ ही विधानसभा स्पीकर भी रह चुके हैं।

रामदेव ने यह भी कहा कि देशभर में अच्छे सांसद चुन कर आयें, इसकी रणनीति पर वह काम कर रहे हैं। इसके लिए वह रोज सुबह तीन बजे से रात के 10 बजे तक एक से सवा लाख लोगों की सभा कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बंगाल, ओडिशा, झारखंड (बोकारो) के बाद महाराष्ट्र और गुजरात सहित अन्य राज्यों में भी सभा आयोजित होनी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें