फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल की इस लड़की पर गर्व करेगा हर भाई, पढ़ें दिल छूती कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के आदिवासी बहुल इलाके की रहने वाली एक 11 साल की लड़की बहन होने का ऐसा फर्ज निभा रही है कि हर भाई उस पर गुमान करेगा। झारखंड के गोड्डा इलाके की रहने वाली मालती टुडू रोज अपने सात साल के बीमार भाई को कंधे पर बैठाकर इलाज के लिए 8 किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाती है।
विज्ञापन


आने जाने की इस कुल 16 किलोमीटर की दूरी को मालती रोज पैदल ही तय करती है। बच्ची की यह मेहनत और भाई के प्रति समर्पण देखकर हर कोई हतप्रभ है। आईबीएन की खबर के अनुसार भाई बहन के माता पिता नहीं हैं और वो अपनी दादी के पास ही रहते हैं।

दादी की हालत भी ऐसी नहीं है कि वो बीमार पोते को खुद अस्पताल ले जा सके। ऐसे में बीमार भाई के इलाज का बीड़ा बड़ी बहन ने उठाया और उसे इलाज के लिए निकट के अस्पताल में ले जाने लगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

मां बाप नहीं, दादी कर रही भाई बहन की देखभाल

इस संबंध में पूछने पर मालती कहती हैं कि मेरे माता पिता नहीं हैं, मेरी दादी ही हमारी देखभाल करती हैं। मेरा भाई बीमार रहता है। इसलिए उसे रोज अस्पताल ले जाना पड़ता है।

वहीं 11 साल की लड़की की इस मेहनत पर आसपास के लोग भी आगे आए हैं। क्षेत्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता मनोज भगत कहते हैं मैंने जब बच्ची को भाई को कंधे पर ले जाते हुए देखा तो इस दिशा में कुछ करने की सोची।

इसलिए लड़की और उसके भाई के वापस जाने की व्यवस्‍था एंबुलेंस से की गई जिससे उन्हें कोई ‌दिक्‍कत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें