फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: युवती ने अपने चचेरे भाई से रचा डाली शादी, परिजनों ने पुतला बनाकर किया अंतिम संस्कार

Mon, 29 Mar 2021 08:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

झारखंड में परिवार में ही शादी का एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवती ने अपने चचेरे भाई से विवाह कर लिया। वहीं, इसके विरोध में युवती के परिजनों ने उसका पुतला बनाकर उसका अंतिम संस्कार कर डाला। यह मामला चतरा जिले के टंडवा प्रखंड की धनगड़ा पंचायत का है।

विज्ञापन


यहां के खरिका गांव में एक युवती ने अपने ही चचेरे भाई से विवाह कर लिया। इससे गुस्साए परिजनों ने बीते शनिवार को युवती का पुतला बनाया और उसकी शवयात्रा निकाल दी। इतना ही नहीं परिजन पुतले को श्मशान घाट भी लेकर गए और बाकायदा वहां अंतिम संस्कार भी किया। 

इस घटना से आहत युवती के पिता और परिजनों ने उसके साथ सभी संबंध समाप्त करने की बात कही। वहीं, युवती की मां का कहना है कि बेटी की इस हरकत ने समाज में उनकी साख को नुकसान पहुंचाया है। इस अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें