फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : घर में हुआ जानलेवा विस्फोट, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

Sun, 28 Mar 2021 08:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह

सार

  • झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी इलाके की घटना
  • गैस सिलेंडर और बम विस्फोट दोनों एंगल पर पुलिस जांच कर रही है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी पुलिस स्टेशन की सीमा में एक घर में विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया यह सिलेंडर ब्लास्ट प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन


गिरिडीह की एसपी अमित रेणु ने इसकी जानकारी दी है। दूसरी तरफ इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। गैस सिलेंडर और बम विस्फोट दोनों एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। 

ग्रामीणों के मुताबिक रात करीब नौ बजे गांव के अधिकांश घरों के लोग खाना खाकर सोने ही गए थे  तभी अचानक लोगों को जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। विस्फोट इतनी जोरदार थी कि दो किलोमीटर दूर तक के लोगों ने इसकी आवाज सुनी।
विज्ञापन


पुलिस इंस्पेक्टर का कहना है कि इस धमाके में दो महिलाओं और दो बच्चों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल टीम यह पता लगाने के लिए जांच करेगी कि धमाका किन कारणों से हुआ था।



इस घटना को लेकर गांव के कुछ लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर फटने से हादसा हुआ जबकि कुछ का कहना है कि विस्फोटक लगाकर घर को उड़ाया गया है। हालांकि अब पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक कारण का पता लग पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें