फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में छह युवकों ने लड़की से किया दुष्कर्म, शादी समारोह में गई पीड़िता से दरिंदगी

Tue, 13 May 2025 11:03 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

झारखंड के गुमला जिले में छह युवकों ने एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि लड़की एक शादी में शामिल होने गई थी। वहां वह तीन अन्य लड़कियों के साथ शौच के लिए कार्यक्रम स्थल से बाहर गई। तभी इन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि बाकी लड़कियां भागने में सफल रहीं, लेकिन वह नहीं भाग पाई। आरोपी उसे पास के जंगल में ले गए और कथित तौर पर उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी उसे मरने के लिए वहीं छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन


पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
पुलिस के मुताबिक, लड़की को शादी समारोह न पाकर परिवार वाले परेशान हो गए। फिर मौका-ए-वारदात से बचकर निकलीं लड़कयों से उन्हें मामले के बारे में पता चला। उसे तलाशते हुए परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो पीड़िता ने उन्हें घटना के बारे में बताया। इसके बाद पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया
सुरसांग पुलिस थाने के प्रभारी मुकेश टुडू ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई और पुलिस ने सोमवार को अपराध में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  उन्होंने कहा, 'तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की गई। 18 से 24 वर्ष की आयु के सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।' 
विज्ञापन


आरोपी न्यायिक हिरासत में
उन्होंने बताया कि कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है। उन्होंने दावा किया कि लड़की की मेडिकल जांच कराई गई और आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें