फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghatshila By Election 2025: शाम पांच बजे तक 73.88% मतदान, 13 प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर; जानें

Tue, 11 Nov 2025 05:56 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ghatshila By Election 2025: झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर सोमवार सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे के आंकड़ों के अनुसार अब तक 73.88% मतदान हो चुका है। 
विज्ञापन
मतदान करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में आज मतदान करीब-करीब समाप्ती की ओर है। पांच बजे तक 73.88% प्रतिशत मतदान हुआ है। इस उपचुनाव में 13 उम्मीदवार मैदान में हैं और मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच माना जा रहा है। झामुमो ने दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही दलों ने अपने उम्मीदवारों के समर्थन में जोरदार प्रचार अभियान चलाया था।
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन और झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन दोनों ही घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, इसलिए वे इस चुनाव में स्वयं मतदान नहीं कर पाएंगे। चुनाव आयोग ने इस उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। घाटशिला, धालभूमगढ़, गुड़ाबांधा और मुसाबनी प्रखंडों के सरकारी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा गया है।

इस चुनाव में कुल 2,56,352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 300 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 186 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1200 पुलिसकर्मी और 10 अर्धसैनिक बल कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा, सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। रांची स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय से हर बूथ की गतिविधियों की सीधी निगरानी बड़े स्क्रीन पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें