झारखंड के बोकारो जिले के डीएसपी ने बुधवार को बताया कि बोकारो-चंद्रपुरा-राजाबेरा रेल ट्रैक पर पांच जिलेटिन की छड़ें मिली हैं। डीएसपी ने यह भी बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और इन छड़ों को जब्त कर लिया है। ।
We found 5 pieces of Gelignite on Bokaro-Chandrapura-Raja Bera railway track. Investigation has started: DSP Bokaro
— ANI (@ANI) 23 August 2017
बता दें कि जिलेटिन का इस्तेमाल अक्सर नक्सलियों द्वारा किया जाता है। यह विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होता है। फिलाहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि इसके पीछे नक्सली साजिश है या नहीं।