फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: गढ़वा में शादी के एक महीने बाद पत्नी ने की पति की जहर देकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 09:13 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के गढ़वा जिले में शादी के महज एक महीने बाद एक महिला ने अपने पति को खाने में ज़हर मिलाकर मार डाला। घटना बहोकुदर गांव में रविवार शाम हुई। मृतक की पहचान बुधनाथ सिंह के रूप में हुई है, जिसकी शादी 11 मई को सुनीता सिंह से हुई थी।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गढ़वा ज़िले में शादी के महज एक महीने बाद एक 20 वर्षीय महिला ने अपने पति को जहर देकर मार डाला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह सनसनीखेज मामला रंका थाना क्षेत्र के बहोकुदर गांव का है, जहां रविवार की शाम को घटना घटी। मृतक की पहचान बुधनाथ सिंह के रूप में हुई है, जिसकी शादी 11 मई को सुनीता सिंह से हुई थी।
विज्ञापन


रंका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रोहित रंजन सिंह ने बताया कि "आरोप है कि सुनीता ने रविवार की रात खाने में जहर मिलाकर अपने पति को दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।" उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर से जहर के नमूने को संरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है ताकि जहर की प्रकृति का पता चल सके। एसडीपीओ के अनुसार, सुनीता और उसके पति के बीच वैवाहिक संबंधों में शुरुआत से ही तनाव था।

पुलिस के अनुसार, पहले सुनीता ने अपने ससुराल वालों पर जहर देने का आरोप लगाया था, लेकिन पूछताछ में बाद में उसने खुद ही अपराध कबूल कर लिया। इस पूरे मामले में मृतक की मां की शिकायत पर कार्रवाई की गई और मंगलवार को आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें