फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Encounter: पलामू में गैंगस्टर को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने की कोशिश, मुठभेड़ में मारा गया अमन साव

Tue, 11 Mar 2025 11:34 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची

सार

अधिकारियों ने बताया कि घटना राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के उस बयान के एक दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि झारखंड में अधिकांश अपराध की साजिशें जेलों के अंदर रची जाती हैं और अपराधी गिरोहों की मदद से उन्हें अंजाम दिया जाता है। 
विज्ञापन
अमन साहू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर अमन साव मारा गया। जानकारी के मुताबिक, पलामू जिले में मंगलवार को पुलिस हिरासत से गैंगस्टर अमन साओ को छुड़ाने की कोशिश की गई। इस दौरान उसके गिरोह के सदस्यों के साथ पुलिस की जमकर मुठभेड़ हुई। इसी गोलीबारी में अमन मारा गया।  

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि घटना राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के उस बयान के एक दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि झारखंड में अधिकांश अपराध की साजिशें जेलों के अंदर रची जाती हैं और अपराधी गिरोहों की मदद से उन्हें अंजाम दिया जाता है। 

यह भी पढ़ें- 'जेलों में रची जा रहीं साजिशें, तीन गिरोह कर रहे काम', झारखंड में बढ़ते अपराध पर डीजीपी का दावा
विज्ञापन


यहां समझिए पूरी घटना
अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब 150 से अधिक मामलों में आरोपी और कुछ मामलों में दोषी ठहराए गए गैंगस्टर को पड़ोसी छत्तीसगढ़ की रायपुर जेल से रांची लाया जा रहा था। मेदिनीनगर के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि अचानक साओ के गिरोह के सदस्यों ने उस वाहन पर हमला कर दिया, जिसमें उसे लाया जा रहा था। रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंधेरीटोला के पास अमन पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने का प्रयास किया गया। इसके बाद गोलीबारी हुई, जिसमें साओ मारा गया। गोलीबारी में एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पटाखा दुकान में आग लगने से तीन नाबालिगों समेत पांच लोगों की मौत; दम घुटने से गई जान

डीजीपी के बयान के बाद एक दिन बाद मुठभेड़ 
झारखंड के डीजीपी गुप्ता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि अमन साओ उर्फ अमन साहू को रायपुर से रांची लाया जा रहा था। आईजी ऑपरेशन अमोल होमकर मौके पर पहुंच गए हैं। इससे पहले डीजीपी ने सोमवार को कहा था कि तीन गैंगस्टर- विकास तिवारी, अमन श्रीवास्तव और अमन साओ जेलों के अंदर से अपना काम चला रहे हैं। इसकी जांच के तहत सिमडेगा और हजारीबाग जेलों में छापेमारी की गई है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें