फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: तीर्थयात्रियों को लेकर ओडिशा जा रही बस रांची के पास पलटी, चार की मौत, 25 से अधिक घायल

Sun, 02 Oct 2022 10:34 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड से एक बस तीर्थयात्रियों को लेकर ओडिशा जा रही थी। घटना के वक्त बस का ड्राईवर एक यात्री से बात कर रहा था। उसी दौरन अचानक ड्राईवर का बस से नियंत्रण हट गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग जिले में बस के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, झारखंड से एक बस तीर्थयात्रियों को लेकर ओडिशा जा रही थी। पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोठे ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात हुई। हादसा रांची से लगभग 110 किलोमीटर दूर बहुमार के पास हुआ। घटना के समय बस चालक यात्रियों से बात कर रहा था। उसी दौरान मोड़ पर बस तेजगति में पलट गई। बताया गया है कि स्पीड अधिक होने की वजह से ड्राईवर का बस से नियंत्रण हटा गया। एसपी ने बताया कि घायलों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें