फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में चार युवकों की पत्थर से कुचलकर हत्या

Mon, 27 Aug 2012 03:15 PM IST
रांची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
खूंटी थाना क्षेत्र के खटंगा पहाड़ पर चार युवकों की हत्या कर दी गई। सभी के सिर को पत्थर से कुचल दिया गया था। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दो शवों की ही पहचान हो पाई है।
विज्ञापन


एक युवक की पहचान डारीगामा निवासी मंगरा मुंडा के पुत्र मांगू मुंडा उर्फ बिरसा मुंडा के रूप में हुई। वह खूंटी में नौंवी कक्षा में पढ़ता था। वहीं दूसरे की पहचान जिवरा गांव निवासी रोशन नायक के पुत्र मनषा नायक के रूप में हुई है। पुलिस दो और शवों की शिनाख्त करने में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस को घटनास्थल से मोबाइल के दो चाजर्र मिले हैं। एक युवक की जेब से बस के टिकट व एक पुरजा में तीन मोबाइल नंबर मिले हैं। एसपी डॉ. एम तमिल वानन ने कहा कि जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। डीआइजी शीतल उरांव ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग लगता है। पुलिस इसी दिशा में जांच कर रही है। उन्होंने हत्याकांड में उग्रवादियों का हाथ होने की आशंका से इनकार किया है। अब तक किसी उग्रवादी संगठन ने हत्या की जिम्मेवारी नहीं ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें