फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल टाउन बनेगा जमशेदपुर: हेमंत सोरेन

Mon, 27 Aug 2012 03:13 PM IST
जमशेदपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जमशेदपुर को औद्योगिक शहर का दर्जा देने की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब सरकार को इस पर फैसला लेना है। नगर निगम या फिर कोई नई व्यवस्था बनाने में लंबे समय के साथ-साथ अधिक खर्च भी करना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों को उस सुविधा के लाभ के लिए लंबे वक्त का इंतजार करना होगा, जबकि औद्योगिक नगर बनाने की दिशा में टाटा स्टील का दायित्व बढ़ जाएगा। टाटा स्टील के साथ मिलकर सरकार जन सुविधा के साथ-साथ लोगों के मौलिक अधिकार और जरूरतों को भी पूरा कर सकती है।

सोरेन ने कहा कि वे नौ जिलों का दौरा कर चुके हैं। अब कुछ दिन रांची में रुकेंगे। इन नौ जिलों की रिपोर्ट तैयार करेंगे। राज्य में अधिकारी निरंकुश हो गए हैं, जिसका सीधा असर विकास पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसी व्यवस्था के तहत उनसे कैसे काम लिया जाए, इसका समाधान ढूंढ रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी जगह-जगह काफी शिकायतें की हैं। उन्हें भी अधिकार दिए जाने की दिशा में सरकार को कारगर कदम उठाना होगा। झामुमो और कांग्रेस के बीच बढ़ रही दोस्ती के संबंध में पूछे गए सवाल को टालते हुए कहा कि बेहतर तरीके से काम करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें