फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: खेत में काम कर रही लड़की से बारी-बारी से किया दुष्कर्म, फिर जान से मार डाला, पांच गिरफ्तार

Sat, 30 Jul 2022 08:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

स अधीक्षक (ग्रामीण) नौशाद आलम ने कहा, "हमने मामले में एक नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।"
विज्ञापन
कॉन्स्टेबल गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रांची जिले में एक पंद्रह वर्षीय लड़की से बलात्कार के बाद हत्या आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नौंवी कक्षा की छात्रा का शव 23 जुलाई को रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में धान के खेत में मिला था। 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नौशाद आलम ने कहा, "हमने मामले में एक नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।"

अधिकारी ने कहा, "बच्ची अपनी बहन के साथ धाने के खेत में काम कर रही थी। उसकी बहन दिन का काम खत्म करके घर चली गई थी। पीड़िता ने उससे कहा कि वह भी अपना काम पूरा करने के बाद चली आएगी। लेकिन आरोपियों ने उसे खेत में अकेला पाया और उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।"

"जब  लड़की ने विरोध किया तो उन्होंने पहले उसकी गलता दबाकर हत्या की और फिर उसके चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया।" उन्होंने बताया कि आरोपी उसी क्षेत्र के निवासी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें