फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर जल गया शोरूम, 1 करोड़ रुपये कीमत की गाड़ियां जलकर राख

Sat, 09 Dec 2017 05:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
जमशेदपुर के दोपहिया शोरूम में लगी आग
विज्ञापन
जमशेदपुर में एक गाड़ी के शोरूम में लगी भीषण आग में करीब 50 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। जिसमें करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा के नुकसान का आंकलन किया गया है। आग लगने की घटना शनिवार सुबह-सुबह की है। दमकल विभाग ने करीब तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


झारखंड के जमशेदपुर में मानगो के उलीडीह थाना अंतर्गत संकोसाई रोड नंबर एक पर स्थित दोपहिया वाहनों का शोरूम एमबीडी सुजुकी दुर्घटना का शिकार हो गया। खबरों के मुताबिक इस शोरूम में सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग लग गई। देखते ही देखते पूरा शोरूम आग की लपटों से धू-धू कर जलने लगा।

शोरूम में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग की घटना में शोरूम में मौजूद करीब 50 नए दोपहिया गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। शोरूम के मालिक गौरीशंकर गौड़ मुताबिक इस दुर्घटना की वजह से करीब एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से जानकारी मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए करीब 3 घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें