फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 19 Mar 2019 03:02 PM IST
Prabudhh Jain रांची, भाषा 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। सिन्हा के खिलाफ आइआइएम रांची के दीक्षान्त समारोह में पांच और वर्ष के लिए अपनी सरकार के लिए छात्रों का आशीर्वाद मांगने के मुद्दे पर ये कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर रांची के खेलगांव थाने में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 एवं जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा 123 के तहत यह मामला सोमवार को दर्ज किया गया।

सिन्हा ने शनिवार को आइआइएम रांची के खेलगांव में आयोजित दीक्षान्त समारोह में भाषण दिया था। जिसमें उन्होंने कथित रूप से छात्रों से अपनी सरकार को पांच और वर्षों के लिए आशीर्वाद देने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने सभी प्राशासनिक अधिकारियों को आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें