फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बेचने और पीने वालों को देना पड़ेगा हजारों का जुर्माना

Wed, 04 Feb 2015 04:36 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शराबबंदी के खिलाफ हमेशा से महिलाएं मुखर रही हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने कई शराब विरोधी आंदोलन कर काफी हद तक गांवों को नशा मुक्त करने में भी सफल रही हैं।
विज्ञापन


झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कीधमराय एक गांव की महिलाओं ने गांव को नशामुक्त करने की अनूठी पहल की है। गांव की मुखिया के नेतृत्व में महिलाओं ने कमेटी बनाकर अब अपने गांव को नशामुक्त करने का एक अनूठा और अभिनव प्रयास किया है। महिलाओं की यह कमेटी गांव को पूरी तरह से नशामुक्त बनाने के लिए काम करेगी। कमेटी की अध्यक्ष और गांव की मुखिया मंजू देवी के नेतृत्व में महिलाएं नशा मुक्त करने के लिए काम करेंगी।

कमेटी में निर्णय लिया गया कि शराब बेचने वालों और पीने वालों को दंड के तौर पर भारी जुर्माना लगाया जाऐगा। यदि कोई व्यक्ति शराब बेचते हुए पकड़ा गया तो उस पर दंड के तौर पर पांच हजार का जुर्माना लगाया जाऐगा। तो वहीं शराब पीने वाले व्यक्ति पांच सौ रुपये का जुर्माना देना होगा। इतना ही नहीं कमेटी में यह भी निर्णय लिया गया कि इसके बाद व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाऐगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें