झारखंड में पांच साल से टल रही शिक्षक नियुक्ति परीक्षा अब जल्द ही आयोजित होने जा रही है। इस परीक्षा में लगभग 40 हजार विद्यार्घी शामिल होंगे।
शिक्षक नियुक्ति के लिए सरकार ने जेपीएससी के माध्यम से वर्ष 2009 में आवेदन आमंत्रित किया था जसकी परीक्षा अब तक नहीं हुई है।
मानव संसाधन विकास विभाग ने अब जाकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल को परीक्षा लेने की अनुमति दी है।
प्रारंभ में सरकार ने परीक्षा लेने की जिम्मेदारी झारखंड लोक सेवा आयोग को दी थी।
आवेदन में बीएड एपयरिंग विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गयी थी जिसके चलते विवाद चल रहा था।