फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलखो ने रिमांड में कहा- रुपए मेरे नहीं

Fri, 07 Jun 2013 03:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट फॉर वोट मामले में फंसी रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो ने रिमांड में कहा कि चुनाव के वक्त जो भी रुपए मिले थे वे उनके नहीं थे।
विज्ञापन


तीन दिनों के लिये रिमांड पर लेने के साथ ही सिटी डीएसपी पीएन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने उनसे गहन पूछताछ शुरू कर दी है।

रांची नगर निगम मेयर चुनाव से ठीक एक दिन पूर्व सर्कुलर रोड स्थित होटल सिटी पैलेस से 21 लाख रुपये से अधिक राशि व मेयर प्रत्याशी रमा खलखो की प्रचार सामग्री बरामद होने के मामले में पुलिस ने उनसे पूछताछ की।

सूत्रों के मुताबिक रमा खलखो ने बरामद रुपयों के उनके होने की बात से साफ तौर पर इनकार किया। उन्होंने रुपयों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं होने की बात कही। पुलिस की उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार निरंजन शर्मा एवं उनके कर्मचारी सुधीर कुमार साहु के विरुध्द लालपुर पुलिस ने आज निगरानी अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।

इसी मामले में कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा एवं उनके कर्मचारी सुधीर कुमार साहु को गिरफ्तार कर लिया था, जो अभी जेल में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें