फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid-ul-Miladunnabi: इस्लामिक झंडा उखाड़े जाने से मचा बवाल, गुस्साए लोगों ने विरोध में जाम की सड़क; यातायात ठप

Fri, 05 Sep 2025 03:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Eid-ul-Miladunnabi 2025: प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने कहा कि यह घटना सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। उनका आरोप है कि समाज को आपस में लड़ाने और धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए ऐसी हरकतें की जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची में ईद-उल-मिलादुन्नबी को लेकर लगाए गए इस्लामिक झंडे को कुछ असामाजिक तत्वों ने उखाड़ दिया। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को चंदवे-पिठौरिया मुख्य सड़क पर सोसो मोड़ के पास लोगों ने टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन ठप हो गया।

विज्ञापन

 
झंडा उखाड़े जाने पर भड़का समुदाय
स्थानीय लोगों का कहना है कि ईद-उल-मिलादुन्नबी के अवसर पर धार्मिक सौहार्द और भाईचारे का माहौल रहता है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने झंडा उखाड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।
 
पुलिस ने दी जांच और कार्रवाई का आश्वासन
मामले की सूचना मिलते ही पिठौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand: रांची और खूंटी में हाथियों का कहर, ग्रामीणों में दहशत, उठाई ये बड़ी मांग
 
‘यह घटना सोची-समझी साजिश का हिस्सा’
प्रदर्शन कर रहे स्थानीय मो. आशिफ, मो. यूनुस, आफताब आलम, शेखर महतो और राजकुमार सिंह ने कहा कि यह घटना सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। उनका आरोप है कि समाज को आपस में लड़ाने और धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए ऐसी हरकतें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार के समय इस तरह की गतिविधियां निंदनीय हैं और किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दी जाएंगी।
विज्ञापन

 
शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस और स्थानीय नेताओं ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और त्योहार का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Updates: हाईकोर्ट में सूर्या हांसदा मौत मामले की स्वतंत्र जांच की अपील; धनबाद में वज्रपात, दो की मौत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें