फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: ईडी ने आईएएस अधिकारी को किया तलब; झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

Wed, 22 May 2024 06:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची

सार

विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत ने एक धनशोधन मामले में आलमगीर आलम की एजेंसी की रिमांड बुधवार को पांच दिन के लिए बढ़ा दी। एजेंसी द्वारा दो दिन तक पूछताछ करने के बाद 15 मई को आलम को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी मनीष रंजन को तलब किया है। ईडी ने हाल ही में राज्य के मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया था। रंजन ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह वर्तमान में भूमि, सड़क और भवन विभाग के सचिव हैं और उन्हें 24 मई को यहां अपने क्षेत्रीय कार्यालय में संघीय एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


समन ईडी की उस जांच से जुड़ा है, जिसमें कांग्रेस नेता और राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, उनके पूर्व निजी सचिव संजीव कुमार लाल और उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी ने वहां से 32 करोड़ रुपये से अधिक बरामद करने का दावा किया था, जहां जहांगीर आलम रहते थे। यह जांच राज्य ग्रामीण विकास विभाग में काम करने वाले ठेकेदारों के अधिकारियों और अन्य लोगों के बीच कथित अनियमितताओं और रिश्वत के आदान-प्रदान से संबंधित है।

इस बीच विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत ने एक धनशोधन मामले में आलमगीर आलम की एजेंसी की रिमांड बुधवार को पांच दिन के लिए बढ़ा दी। एजेंसी द्वारा दो दिन तक पूछताछ करने के बाद 15 मई को आलम को गिरफ्तार किया गया था। पीएमएलए अदालत ने 16 मई को आलमगीर आलम को छह दिन के लिए केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था। उनकी रिमांड 17 मई से शुरू हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें