फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के सहयोगियों के खिलाफ ईडी की छापेमारी, 5.32 करोड़ रुपये नकद जब्त किए

Sat, 09 Jul 2022 03:19 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, रांची

सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोगियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच तेज कर दी है। ईडी ने छापेमारी के दौरान 5.32 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।
विज्ञापन
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। ईडी ने इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत झारखंड में लगभग 18 स्थानों पर छापेमारी करने के बाद 5.32 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।

विज्ञापन


टोल प्लाजा निविदाओं में कथित अनियमितताओं से संबंधित जांच
ईडी ने साहिबगंज जिले, बरहेट और राजमहल में शुक्रवार को तलाशी शुरू की थी। बता दें कि यह जांच राज्य में टोल प्लाजा निविदाओं में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। अधिकारियों ने कहा कि तलाशी दलों ने एक व्यक्ति के परिसर से 5.32 करोड़ रुपये नकद और कई स्थानों से आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं। कुछ स्थानों पर छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें