फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: 11 मई तक ईडी की हिरासत में भेजा गया आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल का सीए, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

Sun, 08 May 2022 07:01 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किए गए झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल के सीए को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही ईडी ने सिंघल और उनके पति के खातों में बड़ी मात्रा में नकदी मौजूद होने का दावा किया है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा है कि झारखंड की आईएएस अधिकारी और खनन सचिव पूजा सिंघल और उनके पति को लगभग 1.43 करोड़ रुपये के कैश डिपॉजिट प्राप्त हुए थे। यह डिपॉजिट उनके खातों में वेतन से अधिक और अतिरिक्त थी। ईडी ने कहा कि यह उस समय की बात है जब सिंघल राज्य के वभिन्न जिलों में जिलाधिकारी के पद पर नियुक्ति के दौरान अनियमितताओं के आरोप का सामना कर रही थीं। 

विज्ञापन

 
रांची में विशेष पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम) अदालत को ईडी ने यह भी बताया कि आईएएस अधिकारी ने कथित तौर पर अपने निजी खाते से 16.57 लाख रुपये की राशि उन खातों में ट्रांसफर की थी जिनका नियंत्रण या स्वामित्व उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सुमन कुमार के पास था। सुमन कुमार की मनरेगा फंड में कथित धोखाधड़ी से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शनिवार को गिरफ्तारी हुई थी।

39 वर्षीय कुमार को रांची में गिरफ्तार करने से पहले ईडी ने उसके, सिंघल के और उनके कारोबारी पति अभिषेक झा और अन्य के खिलाफ छह मई को कई शहरों में छापेमारी की थी। विशेष अदालत ने कुमार को 11 मई तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।वहीं, झा से भी ईडी पूछताछ कर रही है। एजेंसी ने कहा कि सीए कुमार के कार्यालय और आवासीय परिसरों से 17.79 करोड़ से अधिक नकदी जब्त की है।
विज्ञापन


कुमार की हिरासत की मांग करते हुए ईडी ने अपने रिमांड नोट में कहा कि सीए अपने आवास से जब्त की गई नकदी के स्रोत से संबंधित जानकारी साझा नहीं कर रहा है। वह नकदी के असली मालिक के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे रहा है। ईडी के अनुसार कई शहरों में हुईं इन छापेमारियों के दौरान कुल मिलाकर 19.31 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई थी। रांची में एक और स्थान पर भी नकदी बरामद की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें