फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Summons Hemant Soren: हेमंत सोरेन को ईडी का नया समन, 23 सितंबर को पेश होने के लिए कहा

Sun, 17 Sep 2023 06:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : ट्विटर/हेमंत सोरेन
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नया समन जारी किया है। सूत्रों ने रविवार को बताया कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोरेन को 23 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


इससे पहले 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के खिलाफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका को 18 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था। सोरेन के वकील ने जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ से मामले को सोमवार तक स्थगित करने का आग्रह किया था।

हेमंत सोरेन ने ईडी के समन को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि यह मामला केंद्र सरकार की ओर से स्पष्ट रूप से 'कानून का दुरुपयोग' है। साथ ही उनके नेतृत्व में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के लिए 'केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें