फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: शराब घोटाले के सिलसिले में योगेंद्र तिवारी नाम का शख्स गिरफ्तार; ईडी की कार्रवाई

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में एक शराब घोटाला मामले के सिलसिले में एक कथित बिचौलिये को गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक,  जांच एजेंसी ने राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर ओरांव के बेटे रोहित ओरांव और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे थे। इसके बाद धनशोधन रोकथाम कानून के तहत योगेंद्र तिवारी नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। 

विज्ञापन


करीब 34 से 40 परिसरों में तलाशी ली
योगेंद्र तिवारी से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार या शनिवार को यहां एक विशेष अदालत में पेश किया जा सकता है। जांच एजेंसी ने इस मामले में अगस्त में छापे मारे थे और राज्य की राजधानी रांची, दुमका, देवघर और गोड्डा जिलों में करीब 34 से 40 परिसरों में तलाशी ली।

वित्त मंत्री ओरांव के परिसरों पर भी छापेमारी
ईडी ने वित्त मंत्री ओरांव के परिसरों पर भी छापे मारे। पिता और पुत्र एक ही स्थान पर रहते हैं। कुछ शराब कारोबारियों के व्यापारिक और आवासीय परिसरों में भी तलाशी ली गई। लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर ओरांव (76) कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। ओरांव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में वित्त, नियोजन और वाणिज्यिक कर विभाग का प्रभार संभाल रहे हैं। रामेश्वर ओरांव पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल में रह चुके हैं। वह भारतीय पुलिस सेवा के 1972 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें