फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के गैंगस्टर अखिलेश सिंह की 2.95 करोड़ की संपत्ति अटैच

Tue, 06 Feb 2018 04:57 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
गैंगस्टर अखिलेश सिंह
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के गैंगस्टर अखिलेश सिंह और उसकी पत्नी गरिमा की 2.95 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है।
विज्ञापन


ईडी के मुताबिक अखिलेश के खिलाफ पिछले साल दर्ज 50 से अधिक एफआईआर पर संज्ञान लेने के बाद पति-पत्नी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया। गैंगस्टर पर फिरौती मांगने, हत्या, अपहरण जैसे संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं। झारखंड पुलिस की विशेष टीम ने उसे गुड़गांव में एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके पैर में गोली भी लगी थी। दोनों पति-पत्नी अभी दुमका जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि दोनों ने असली या काल्पनिक नामों से अलग-अलग बैंकों में 19 बैंक खाते खोल रखे हैं। इन खातों में नियमित रूप से नकद जमा कराए जाते रहे हैं। दोनों की अटैच की गई संपत्ति का कुल मूल्य 2 करोड़ 95 लाख 14 हजार 253 रुपये आंका गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें